BREAKING

Jaunpur News: प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत का अभियान, 5 किलो पन्नियां जब्त

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत मड़ियाहूं द्वारा मंगलवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं दुकानों पर छापेमारी कर करीब 5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नियां जब्त की गईं। नगर पंचायत की टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और इसका उपयोग करना कानूनन अपराध है।

अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि अभियान के पहले दिन कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नियां बरामद की गईं। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में प्लास्टिक पन्नियों का प्रयोग न करें। यदि कोई दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर पंचायत टीम ने दुकानदारों से कपड़े और कागज के थैलों का प्रयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए इसके उपयोग पर रोक जरूरी है। अभियान के दौरान श्याम नारायण मिश्रा, आनंद समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Naya Sabera Impact : मोहल्ला नखास के मोहल्लेवासियों की सुन ली गई व्यथा, ऊपर कर दिए बिजली के तार

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें