Mumbai News: संगीत साहित्य मंच की 131वीं काव्यगोष्ठी संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच द्वारा निरंतर की जाने वाली मासिक काव्यगोष्ठी 16 मई 2026 शनिवार को संस्था के मंच संचालक उमेश मिश्र "प्रभाकर" के आवास ठाणे में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने गजलकार एन बी सिंह "नादान" की उपस्थिति तथा शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता और उमेश मिश्र प्रभाकर के संचालन मे कविगोष्ठी सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का शुभारम्भ सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर" द्वारा माँ सरस्वती के चरणों मे वंदना स्वरुप प्रथम पुष्प अर्पित करके किया गया।गोष्ठी के क्रम में अरुण मिश्र अनुरागी द्वारा "माता शबरी" पर गीत का सुन्दर गायन किया गया।अगली कड़ी में वरिष्ठ कवि अजय सिंह ने "चार संख्या" पर सुन्दर गीत प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टंगारी के वार से युवक का आधा कान कटा, छह पर प्राथमिकी
इसके बाद मधुर ने बहुत ही सार गर्भित ग़ज़ल "जिंदगी से डर" का गायन किया।अगले क्रम में वरिष्ठ कवि तिलकराज खुराना ने युद्ध के दौरान दुनियां के दिल को दहला देने वाली स्कूल पर बम गिराने की घटना को लेकर लिखी गई रचना का गायन किया।क्रम को आगे बढ़ाते हुये त्रिलोचन सिंह अरोरा ने कविता के वास्तविक स्वरूप का अद्भुत वर्णन किया।संचालक के निवेदन पर सुप्रसिद्ध गजलकार नादान ने उनकी विशेष विधा गजल और मुक्तक का गायन किया।अगली कड़ी में संस्था की गोष्ठी में पहली बार शिरकत करने वाले आशु कवि विनय मिश्र ने मां पर तमाम तरह के दोहे,छंद,मुक्तक पढ़कर सभी को आह्लादित कर दिया।संयोजक रामजीत गुप्त ने अपनी भोजपुरी रचना सुनाकर खूब तालियां बटोरी।तदनंतर संचालक उमेश मिश्र प्रभाकर ने श्रृंगार पर अपना गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम अध्यक्ष पद पर आशीन शिव शंकर सिंह ने बेहतरीन अंदाज़ में अपना उद्बोधन किया और सभी को शुभकामनायें प्रदान किया।अंत में सह संयोजक मधुर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)