BREAKING

Mumbai News: इस्कॉन खारघर से हुआ 'आध्यात्मिक क्रांति' का शंखनाद

इस्कॉन के 'IITian साधुओं' ने तैयार किया युवा बदलाव का फायरब्रांड रोडमैप

नया सवेरा नेटवर्क

नवी मुंबई। खारघर स्थित एशिया के दूसरे सबसे बड़े भव्य इस्कॉन मंदिर में आयोजित दो दिवसीय 'रीजनल यूथ प्रीचर्स कन्वेंशन' एक नए इतिहास की पटकथा लिखकर संपन्न हो गया है। देश के प्रतिष्ठित IIT और NIT जैसे संस्थानों से निकले 200 केसरियाधारी ब्रह्मचारियों ने दो दिनों तक गहन मंथन कर भारतीय युवाओं को नशे, अवसाद और सांस्कृतिक पतन से बचाने के लिए एक महा-संकल्प लिया है।

डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में होगी महा-हलचल

कन्वेंशन के समापन पर कोर कमेटी ने जनवरी 2027 में होने वाले इस्कॉन के 60वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में एक बहुत बड़ा एलान किया है। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़ के 60,000 युवाओं का यह ऐतिहासिक महा-समागम अब नवी मुंबई के प्रतिष्ठित डी.वाई. पाटिल (D.Y. Patil) स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस विशाल जनसमूह को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। वहीं, आधुनिक युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए देश के दिग्गज क्रिकेटर और प्रखर सनातनी विराट कोहली को इस 'युवा परिवर्तन आंदोलन' का ब्रैंड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: शनि देव स्थापना के एक वर्ष बाद पूरा होने पर मंत्रोच्चार के बीच हुआ महाअभिषेक

डॉ. सूरदास प्रभु की अध्यक्षता में सम्मिलित सदस्य चक्रवर्ती प्रभु के नेतृत्व में वेस्ट डिवीजन की कोर कमेटी ने इस अभियान को जमीन पर उतारने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य-विभाजन (Task Allocation) किया है। इस टीम में बलदेव प्रभु, अंतर्द्वीप प्रभु, नंददुलाल प्रभु, सुंदर चैतन्य प्रभु और अंशु प्रभु, आनंद मुरारी प्रभु, ईशान गौरांग प्रभु, संकर्षण निताई प्रभु जैसे वरिष्ठ साधुओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अद्वैत चैतन्य प्रभु स्वयं इसकी प्रचार प्रसार विभाग के नेतृत्व करेंगे .


विश्वविद्यालय और कॉर्पोरेट्स पर फोकस

देश के बड़े विश्वविद्यालय, कॉलेज और कॉर्पोरेट जगत इस अभियान के मुख्य केंद्र होंगे, जहाँ युवाओं को सीधे जोड़ा जाएगा।


दिग्गज उद्योगपति करेंगे अगुवाई

कार्यक्रम की स्टीयरिंग कमिटी में भारत के विशेष उद्योगपति जैसे अशोक हिंदुजा (हिंदुजा ग्रुप) और शशि किरण शेट्टी (ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स) शामिल होकर इस पूरे आंदोलन की अगुवाई करेंगे. 


नशे के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक'

'माइंड मैनेजमेंट' और भगवद गीता पर आधारित 'डी-एडिक्शन किट' के माध्यम से युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा ताकि वे ड्रग्स और डिप्रेशन से पूरी तरह दूर रह सकें।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें