BREAKING

Bareilly News: शनि देव स्थापना का एक वर्ष पूरा होने पर मंत्रोच्चार के बीच हुआ महाभिषेक

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। श्यामगंज स्थित शिरडी साई- खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर परिसर में शनिदेव की स्थापना के बाद यह पहली शनि जयंती पर मंदिर में शनिदेव का विशेष श्रृंगार कर दरबार सजाया गया। और हवन पूजन में वैदिक मंत्रोच्चार से  दरबार में गूंज रही। उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डा अरुण कुमार  ई रिक्शा से मंदिर आए। शनिदेव के दर्शन कर प्रसाद भी ग्रहण किया।

शनि जयंती पर मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक और आचार्य महेश चन्द शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मुख्य यजमान दक्ष शर्मा पाराशरी और सहयजमान साक्षी- संजय आयलानी, अंकुर गुप्ता व सोमनाथ गुप्ता ने विधि- विधान से शनिदेव का पूजन, हवन और महाअभिषेक किया। मध्याह्न आरती के बाद पूरा परिसर शनिदेव के जयकारों से गूंज उठा।

मध्याह्न की भव्य आरती  के बाद मंदिर परिसर में भंडारे हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शनि जयंती के इस उत्सव में शाम के भक्त पंकज राजपूत की ओर से शनिदेव के जन्मोत्सव पर 11 किलो का मावा केक  काटकर शनिदेव का जन्मदिन मनाया गया। पूरे धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे को सफल बनाने में भक्तों और सेवादारों का विशेष सहयोग रहा। संजय आयलानी, सौरभ अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, सुभाष पाल, नीरू कक्कड़, सुभाष अरोरा और अनुपम टीबड़ेबाल, इन्द्रदेव त्रिवेदी, विशाल शर्मा, राम बहादुर प्रजापति, इन्द्रेश, महेन्द्र कातिब, गुरमंगत सहित भारी संख्या में श्रद्धालु व्यवस्था में रहे। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: जीआरएम में ‘जंगल सफारी’ थीम पर हुए खेलकूद

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें