Bareilly News: जीआरएम में ‘जंगल सफारी’ थीम पर हुए खेलकूद
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। जीआरएम स्कूल में हुए कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘जंगल सफारी’ थीम रही जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और अनुशासन का प्रदर्शन किया। नैनीताल रोड ब्रांच के जूनियर विंग में “जंगल सफारी” थीम कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य रणबीर सिंह रावत एवं समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना द्वारा मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ‘जौली’ (प्रबंधक, जी आर एम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), निदेशक त्रिजित अग्रवाल एवं रिद्धि अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई।
मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर ‘एथलेटिक मीट’ का शुभारंभ किया। इसके पश्चात रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। कक्षा केजी के विद्यार्थियों ने ‘जंगल सफारी’ थीम पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खेलों में अनुशासन और नियमों के पालन का संदेश दिया। किंडरगार्टन के बच्चों ने विभिन्न पशु- पक्षियों की मनमोहक वेशभूषा में मनोरंजक खेलों और दौड़ प्रतियोगिताओं में बढ़- चढ़कर भाग लिया। बच्चों का उत्साह केवल जीत तक सीमित नहीं था बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और शत- प्रतिशत सहभागिता की भावना ने सभी को प्रभावित किया।
प्री- नर्सरी से के जी तक के विद्यार्थियों ने “एनिमल्स ऑन द मूव रेस”, “मूव विद बैलेंस”, “बॉल इन द हूप” तथा “कोन एंड बॉल रेस” जैसी विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में अपने जोश, ऊर्जा और टीम भावना का अद्वितीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
प्रबंधक राजेश अग्रवाल ‘जौली’ ने बच्चों की अनुशासित भागीदारी की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “जंगल सफारी” थीम जैसे कार्यक्रम एक सराहनीय पहल हैं, जो बच्चों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ वन्यजीवों के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
प्रधानाचार्य रणबीर सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियाँ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने कहा कि खेलकूद बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं, जो जीवन में सफलता की कुंजी हैं। विशेष अतिथि रिद्धि अग्रवाल ने बच्चों के उत्साह और खेल भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और निष्ठा के साथ प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लिया।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: संगीत संध्या समारोह में हुआ रेडियो उद्घोषकों कलाकारों का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में जूनियर विंग की समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ- साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। खेलकूद शिक्षिकाओं पूजा शर्मा, यशस्वी कुमार एवं प्रगति पांडेय के प्रयासों और प्रतिभागियों की मेहनत की भी सराहना की गई। कार्यक्रम संचालन सुष्मिता शुक्ला एवं शीज़ान खान ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरा आयोजन उत्साह, अनुशासन और आनंद से भरपूर रहा तथा नन्हे- मुन्नों की प्रतिभा और खेल भावना ने सभी का मन मोह लिया।
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)