BREAKING

Jaunpur News: नई गंज में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ, हर शुक्रवार निःशुल्क ओपीडी

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

जौनपुर। नईगंज स्थित स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए 'शांतिकुंज मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर (हाई केयर सेंटर)' का शुभ उद्घाटन रविवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह माता-पिता के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल संचालक डॉ.  अच्छे लाल यादव ने बताया कि इस सेंटर में मरीजों के लिए सभी प्रमुख जांच व उपचार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यहां एक्स-रे, सोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड), 2डी इको, ई.सी.जी., टीएमटी के साथ-साथ अत्याधुनिक कैथ लैब की सुविधा भी है। कैथ लैब में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर लगाने जैसी जटिल प्रक्रियाएं भी की जाएंगी। 

यह भी पढ़ें | Article : पुरुषोत्तम मास का पौराणिक महत्व विशेष

हर शुक्रवार निःशुल्क ओपीडी अस्पताल प्रबंधन ने आमजन को राहत देते हुए कि प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। संस्थान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस अस्पताल का 'अखिल विश्व गायत्री परिवार' अथवा 'गायत्री युग तीर्थ शांतिकुंज' से कोई संबंध नहीं है। यह डॉ. खिलौरी द्वारा संचालित एक व्यक्तिगत संस्था है। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें