BREAKING

Bareilly News: मेधावी छात्राओं एवं 50 वैवाहिक बसंत पार करने वाले हुए सम्मानित

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। नगर निगम में सपा पार्षद गौरव सक्सेना के स्वर्गीय माता श्रीमती ओमवती सक्सेना एवं पिता स्वर्गीय उमेश चंद्र सक्सेना की तृतीय पुण्यतिथि पर  हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र- छात्राओं का  सम्मान किया गया। इसके साथ ही वैवाहिक वर्ष की स्वर्ण जयंती मनाने वाले दंपत्तियों का भी सम्मान किया गया। 


राजश्री गार्डन में शास्त्री नगर से नगर निगम में तीसरी बार के सपा पार्षद एवं कायस्थ समाज के युवा नेता गौरव सक्सेना द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस आर एम एस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन, सपा जिलाध्यक्ष  शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव, बीबीएल स्कूल के प्रधानाचार्य श्यामेश पाठक थे। मुख्य अतिथियो ने मेधावी छात्र- छात्राओं का उत्साह वर्धन एवं मार्गदर्शन कर उन्हें सम्मानित किया। इस के साथ ही वैवाहिक जीवन के 50 बसंत पूर्ण कर चुके दंपतियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं एवं उनके अभिभावकों सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही जिन्होंने गौरव सक्सेना के स्वर्गीय माता= पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं स्मरण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक शैलेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: पीसीएम में वैभवी 97.8% अंक पाकर बनी बरेली की टॉपर



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें