Bareilly News: पीसीएम में वैभवी 97.8% अंक पाकर बनी बरेली की टॉपर
कॉमर्स ग्रुप में कवलीन कौर गांधी 97.2 बरेली की द्वितीय टॉपर बनी
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। 12वीं कक्षा का बोर्ड परिणाम घोषित होते ही जी आर एम में हर एक बच्चे के चेहरे खिल उठे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। पीसीएम ग्रुप की वैभवी वर्मा ने 97.8 प्रतिशत अंक पाकर बरेली के साथ साथ जीआरएम को भी गौरवान्वित किया। वैभवी वर्मा को अंग्रेज़ी में 98, गणित में 98, कंप्यूटर साइंस में 100, फिजिक्स में 97 और केमिस्ट्री में 96 अंक मिले। कॉमर्स ग्रुप की कवलीन कौर गांधी 97.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहीं।बारहवीं के कुल 194 विद्यार्थियों में 37 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। कॉमर्स की वर्तिका सक्सेना 96.6 प्रतिशत, पीसीबी के विराट शर्मा 96.4, पीसीबी के कुशाग्र सक्सेना 96.2 प्रतिशत, कॉमर्स की सिद्धि अग्रवाल 96 प्रतिशत, पीसीएम ग्रुप के आदित्य मित्तल 95.4 और कॉमर्स की अपर्णा अग्रवाल ने 95.2 प्रतिशत पाकर विद्यालय की टॉप लिस्ट स्थान बनाया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट
जी आर एम विद्यालय की वैभवी ने कंप्यूटर साइंस में सैंकड़ा जमाया तो विराट ने बायोलॉजी में शत प्रतिशत अंक पाए। कुशाग्र ने केमिस्ट्री में शतक जड़ा, तो सिद्धि ने इकोनॉमिक्स और अकाउंटेंसी में शत प्रतिशत अंक पाए।
विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली एवं प्रधानाचार्य रनवीर सिंह रावत ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
![]() |
| विज्ञापन |




