BREAKING

Jaunpur News: मेदांता लैब्स अब मड़ियाहूं में शुरू, घर से सैंपल कलेक्शन की सुविधा भी

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए ग्राम झिंगुरिया, पोस्ट गोठवां (बरसठी) निवासी श्रीमती नीतू शुक्ला ने मड़ियाहूं टीचर्स कॉलोनी में मेदांता लैब्स की शुरुआत की है।

मेदांता देश के प्रतिष्ठित और विश्वसनीय हेल्थकेयर ब्रांड्स में से एक है। स्थानीय लोगों को अब खून जांच, पैथोलॉजी और अन्य डायग्नोस्टिक सुविधाओं के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खास बात यह है कि मेदांता लैब्स की जांच रिपोर्ट उच्च गुणवत्ता वाली होने के साथ-साथ अन्य निजी पैथोलॉजी लैब की तुलना में किफायती भी है।

मरीजों की सुविधा के लिए लैब द्वारा घर से सैंपल कलेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। श्रीमती नीतू शुक्ला ने बताया कि मड़ियाहूं और बरसठी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा अपने घर के पास मिले, यही हमारा उद्देश्य है। मेदांता की विश्वसनीयता और किफायती दरें ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित होंगी।"

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर  विराट निशुल्क सर्जरी कैंप  22, 23, 24 एवं 25 मई 2026   महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर


नया सबेरा का चैनल JOIN करें