BREAKING

Jaunpur News: जनगणना 2027 से संबंधित फील्ड गतिविधियां शुरू

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में जनगणना 2027 से संबंधित फील्ड गतिविधियां 22 मई 2026 से उत्साह और उमंग के साथ आरम्भ हुई। जनपद में 8000 से अधिक गणनाकर्मी फील्ड पर उतरकर जनगणना के राष्ट्रीय कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा गणनाकर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।“सही जानकारी, बेहतर योजना — जन भागीदारी से सफल जनगणना” है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 15 जून तक बच्चों की छुट्टी

उन्होंने जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणको और सुपरवाइजर का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य आपके धैर्य, समर्पण और देश सेवा की भावना का द्योतक है। आप सभी राष्ट्रहित के इस महत्त्वपूर्ण दायित्व को निभाने जा रहे हैं, इसके लिए आप सभी अभिनंदन के पात्र हैं। इस दौरान पर्याप्त पानी पीते रहें, धूप से बचाव करते हुए पूरी सावधानी के साथ कार्य करें। आपकी मेहनत और ईमानदारी से ही देश की सही तस्वीर सामने आएगी तथा भविष्य की योजनाओं को मजबूत आधार मिलेगा। आप सभी पूरे उत्साह, आत्मीयता और जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को सफल बनाएं और फील्ड में कार्य करते समय कही किसी बिंदु पर समस्या हो तो अपने उच्चाधिकारियों को अवश्य अवगत कराएं।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें