BREAKING

Jaunpur News: ईंधन बचत के लिए प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने ऊर्जा संरक्षण और जनप्रेरक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की है। जिलाधिकारी ने ईंधन संरक्षण की मुहिम को धरातल पर लाने हेतु स्व अनुशासन का परिचय देते हुए अपने काफिले का एस्कॉर्ट हटा दिया गया है। यह निर्णय ईंधन की खपत को सीधे तौर पर कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि सरकारी वाहनों का अनावश्यक उपयोग न किया जाए तथा शासकीय कार्यों में न्यूनतम वाहनों का प्रयोग किया जाए।

जिला मुख्यालय, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर यदि चार वाहन उपलब्ध हों तो आवश्यकता अनुसार एक ही वाहन का उपयोग किया जाए। बैठकों का आयोजन अधिकतम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) माध्यम से किया जाए तथा अनावश्यक बैठकों और क्षेत्र भ्रमण के लिए वाहनों का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल एवं वर्चुअल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर भी बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन भी इस पहल से प्रेरणा लें। उन्होंने जनपदवासियों से ईंधन संरक्षण में सहयोग करते हुए निजी वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें | Hyderabad News: पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित: बिनय 

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें