BREAKING

Hyderabad News: पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित: बिनय

यादव दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे देश के लाखों युवा भाई-बहनों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्र कठिन परिस्थितियों और आर्थिक तंगी के बावजूद दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर मिलने पर उन्हें भारी मानसिक और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भ्रामरी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज एवं परिवार का नाम किया रोशन

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी कोचिंग, यात्रा, रहने और फॉर्म भरने में अपनी मेहनत की कमाई खर्च करते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम कर रही हैं। श्री यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि परीक्षा रद्द होने की स्थिति में प्रत्येक अभ्यर्थी को उसके पूरे खर्च की भरपाई की जानी चाहिए।

उन्होंने सरकार से यह भी आग्रह किया कि पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें