BREAKING

Jaunpur News: फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर करें निष्पक्ष कार्रवाई : जिलाधिकारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली जौनपुर में जनसुनवाई की गई। जिलाधिकारी के समक्ष निवासी रासमण्डल राहुल राय पुत्र रमेश राय जिनका उनके पड़ोसी से प्लास्टर कराने के सम्बन्ध में विवाद था और प्रियंका श्रीवास्तव पुत्री आशीष के ताला खुलवाने का विवाद था जिसकी सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

इसके साथ ही जितेंद्र कुमार व पुष्पेन्द्र पाल और अशोक कुमार जायसवाल व अनुराग गुप्ता निवासी तारतला के प्रार्थना पत्र को सम्बधित एसएचओ को हस्तान्तरित करते हुए निर्देश दिया किया कि मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, एसएचओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें