Jaunpur News: जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में ब्लॉक करंजकला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर परशुरामपुर में सीएचओ रेणुका यादव के सहयोग से फाइलेरिया लिंफोडिमा मरीजों के लिए रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोक थाम कैंप आयोजित कर 08 मरीजों को फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम,साफ सफाई, धुलाई, एक्सरसाइज आदि के बारे में प्रशिक्षण देकर एमएमडीपी किट प्रदान किया गया।
कैंप में पाथ संस्था के डीओ अमरेश कुमार, पीसी आई से शिवम पाण्डेय ने भी रुग्णता प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिए दिनांक 22 मई को खुटहन सीएचसी पर अधीक्षक डॉ आरिफ के नेतृत्व, पाथ डीओ अमरेश कुमार, बीसीपीएम राजेश गौतम के सहयोग से 15 मरीजों को प्रशिक्षण देकर किट वितरित की गई। एमएमडीपी किट, रुग्णता प्रबंधन, साफ सफाई, एक्सरसाइज आदि की जानकारी पाकर मरीजों ने काफी खुशी व्यक्त की।
यह भी पढ़ें | Bengaluru News: आर्ट ऑफ लिविंग अंतरराष्ट्रीय केंद्र में 'उत्तर प्रदेश महोत्सव' में लोक कलाकारों ने बिखेरी कला की छटा
| विज्ञापन |

