BREAKING

Jaunpur News: मछलीशहर तहसील सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में बुधवार को मछलीशहर तहसील सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि के निर्देशन तथा सचिव एवं पूर्णकालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा “बच्ची देवी बनाम राज्य” के दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को कानून के तहत भरण-पोषण, विभिन्न योजनाओं में छूट और बैंक ब्याज दरों में विशेष सुविधा जैसे कई अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी मामले में चार्जशीट दाखिल होने तक गिरफ्तारी नहीं हुई हो तो आरोपी को जमानत लेने का अधिकार प्राप्त होता है और उसे तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था भावनाओं पर नहीं बल्कि तर्क और साक्ष्यों के आधार पर कार्य करती है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि कानून और व्यवस्थाओं का दुरुपयोग न हो। उन्होंने अधिक से अधिक मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने मध्यस्थता पैनल, लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम, पैरालीगल वॉलंटियर्स तथा विवाद पूर्व मुकदमों के निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हमेशा से माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान सर्वोपरि रहा है और समाज को अपने संस्कारों को पुनः मजबूत करना होगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नरी प्रधान चंचल सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

तहसीलदार रवि रंजन कश्यप ने तहसील विधिक सेवा समिति और उसके कार्यों की जानकारी दी। वहीं देवेंद्र कुमार यादव, चंदन राय और लेखपाल परमानंद मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अधिकारों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विवेक श्रीवास्तव, श्याम सुंदर यादव, भूपेंद्र यादव, आलोक विश्वकर्मा, सुरेंद्र मणि शुक्ला, ललित मोहन तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, हरि नायक तिवारी, विकास यादव सहित अनेक अधिवक्ता, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, वादकारीगण और प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संघ के महामंत्री आलोक विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें