BREAKING

Prayagraj News: रीता बहुगुणा के घर पहुंचे कृपाशंकर, पीसी जोशी के निधन पर जताया गहरा दुख

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के प्रयागराज स्थित घर पहुंच कर उनके पति पीसी जोशी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना प्रकट की। दिवंगत पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका सरल और अनुशासित व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाता रहेगा। एक शिक्षाविद के रूप में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Kanpur News: श्री सत्यसन्देश एक संकल्प द्वारा मनभावन काव्य संध्या का आयोजन 

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें