BREAKING

Jaunpur News: अबूझ हालात में युवती आग से झुलसी, हालत गम्भीर

राकेश शर्मा @ नया सवेरा 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गाँव में गुरुवार सुबह एक युवती अबूझ हालात में आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आस—पास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और युवती को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुँचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार तारगहना गांव निवासी बजरंगी सोनकर की 22 वर्षीय पुत्री सीता काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही थी। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह उसने घर में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँचे पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद परिजन युवती को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी लेकर पहुँचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गम्भीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें