Jaunpur News: हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को मड़ियाहूं पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना मड़ियाहूं पर दर्ज प्राथमिकी मारपीट हत्या के प्रयास एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत आरोपी फरार चल रहे थे। क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बारीगांव नेवादा थाना मड़ियाहूं निवासी नीरज सिंह, मुन्ना उर्फ उत्तम राय, धीरज सिंह तथा जितेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ कार्यालय खंड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज का किया निरीक्षण
| विज्ञापन |
