Jaunpur News: भूमि विवाद में महिला की पिटाई, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के बीरीबारी गांव में भूमि बंटवारे के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीरीबारी सारेपुर नई बस्ती गांव निवासी मीना देवी पत्नी लहरी निषाद ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भूमि बंटवारे को लेकर पट्टीदारों से विवाद हो गया। आरोप है कि पट्टीदार संदीप निषाद, शैलेश निषाद व सोना देवी गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और लाठी-डंडे से मारने लगे, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी पहले भी मारपीट कर चुके हैं तथा जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें | उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान
| Advt |