BREAKING

Jaunpur News: पुरुषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरी

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। चौकियां धाम शीतला चौकियां धाम में  पुरुषोत्तम मास में  मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। हवन कुंड पूजन सामग्री के साथ 100 कुंटल लकड़ी का प्रबंध आयोजकों द्वारा किया गया है। और भी लकड़ियों का इंतजाम किया जा रहा है एक महीने तक चलने वाले महायज्ञ के यज्ञाचार्य डा अखिलेश चन्द्र पाठक जी के नेतृत्व में सहयोगी वैदिक वेदपाठी ब्राह्मण आचार्य द्वारा हवन पूजन किया जाएगा।यह कार्यक्रम 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक अधिकमास  के समापन तक चलेगा। वही शाम को श्री राम कथा का आयोजन किया गया है पंडित मदन मोहन मिश्रा मानस कोविंद के मुखार बिंद से भक्तों को कथा श्रवण मिलेगा।आयोजकों द्वारा जनपद के समस्त कथा प्रेमियों से अपील है इस मास पारायण महायज्ञ में शामिल हो कथा प्रवचन में पधारे। पूरे मास चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन सायं 4 बजे सायं 7 बजे तक वही कथा का सायं 7 बजे से रात्रि 10 तक राम कथा का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सैमुअल पॉल एन. ने कराया भूमि विवाद का निस्तारण

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें