Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सैमुअल पॉल एन. ने कराया भूमि विवाद का निस्तारण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में तहसील सदर स्थित कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रमोद कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी ग्राम पुरेरामजी, परगना रारी, तहसील सदर द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उनके पट्टीदारों/रिश्तेदारों द्वारा उन्हें अपनी निजी भूमि पर शौचालय निर्माण करने से रोका जा रहा है। प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को सुनते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित कर अवगत कराएँ।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा राजस्व टीम की उपस्थिति में मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों से वार्ता की गई तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए आपसी सहमति के आधार पर विवाद का समाधान कराया गया। आवेदक प्रमोद कुमार द्वारा प्रशासन की त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी एवं प्रशासनिक टीम का आभार प्रकट किया गया।
यह भी पढ़ें | Hyderabad News: करुणा बनी संस्कृति, शनि जयंती पर सामूहिक अन्नदान कार्यक्रम
| विज्ञापन |

