BREAKING

Jaunpur News: जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के रेहारी गांव में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी माला कुमारी पत्नी संतोष कुमार कन्नौजिया ने आरोप लगाया कि 19 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे पट्टीदार अखिलेश कन्नौजिया, कमलेश कन्नौजिया तथा राजकुमारी देवी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति संतोष कुमार को भी लाठी-डंडे से पीटा गया, जिससे दोनों को चोटें आईं।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: बिंद समाज विकास संघ ने मृत्युभोज बंद करने की चलाई मुहिम 

पीड़िता का आरोप है कि विवाद जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ तथा आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर चंदवक पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


नया सबेरा का चैनल JOIN करें