BREAKING

Mumbai News: बिंद समाज विकास संघ ने मृत्युभोज बंद करने की चलाई मुहिम

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। बिंद समाज विकास संघ के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे हैं जिसमें गत दिवस बिंद समाज विकास संघ द्वारा मृत्यु भोज बंद करो अभियान चलाया गया।जिसमें भदोही,आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर , प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सारनाथ, प्रतापगढ़, कई जिलों में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद की अगुवाई में अभियान चलाया गया।प्रकृति की मार तेज आंधी तूफान से जान माल के नुकसान होने पर संघ के कार्यकर्ताओं ने सभी के घर जा जाकर मृतक के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।मृतक के परिवार एवं ग्राम वासियों को 13वीं भोज यानी मृत्यु भोज से बचने के लिए बैठकर विस्तार में चर्चा करते हुए मृत्यु भोज का बहिष्कार किया। 

यह भी पढ़ें | Entertainment News: अंबरीश वर्मा बोले–सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

जिसमें ग्राम वासियों में बिंद समाज विकास संघ के कार्यों की जमकर सराहना की और मृत्यु भोज न खाने न खिलाने  का फैसला किया। संघ के कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाते हुए बताया कि कफन देने के बजाय कफन खरीदने में जो पैसे खर्च होते हैं। सौ, दो सौ, पांच सौ, वह मृतक के परिवार को सहयोग रूप में दें, पूरा कफन जलाया नहीं जाता  सब गंगा जी में फेंक दिया जाता है। जिससे गंगा का पानी भी दूषित हो रहा है, और अगर किसी अस्पताल में परिवार का कोई भी सदस्य भर्ती रहता है वहां जाकर फल या कुछ खाने की वस्तु ले जाकर देने के बजाय सौ , दो सौ, पांच सौ, जो सहयोग हो सके उनको दे ताकि उनके एक दिन की दवा के काम आता है, उनके परिवार को चाय नाश्ता  खाना खिलाए उनका चाय भी न पिए।अभियान में, मुख्य रूप से अध्यक्ष सहित, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोक जयशंकर कलंदर बिंद,सूरत गुजरात प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद बिंद, सूरत महासचिव दीनानाथ बिंद, सूरत प्रवक्ता गुलाब चंद्र बिंद, सूरत युवसेना अध्यक्ष सुरेश कुमार बिंद, बी एस वी एस न्यूज रिपोर्टर अरविंद बिंद, सूरत महानगर महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु बिंद, भदोही जिला अध्यक्ष डॉ रमाशंकर बिंद,जिला भदोही सलाहकार डॉ हरिश्चंद्र बिंद,जिला भदोही संगठन मंत्री मोहनलाल बिंद, युवासेना संगठन मंत्री राज बिहारी बिंद, उदल कुमार बिंद, बसंत लाल मौर्य,सुभाष बिंद, गोरेलाल बिंद, मौजूद रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें