BREAKING

Jaunpur News: टी.डी. कालेज में पी-एचडी कोर्स वर्क प्रारंभ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। टीडी कालेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में नव प्रवेशित सत्र 2024-25 के पी-एच.शोधार्थियों के कोर्स वर्क के उद्घाटन सत्र का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ  प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक डॉ. प्रशान्त कुमार पाण्डेय ने विषय-प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए पी- एच.डी. कोर्सवर्क की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं शोधार्थियों के लिए इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शोध केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान के सृजन और समाज के बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण साधन है।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने अपने उद्बोधन में शोध की गुणवत्ता, उसकी सामाजिक प्रासंगिकता तथा अनुसंधान की प्रक्रियागत नैतिकताओं पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता वाला शोध न केवल अकादमिक जगत को समृद्ध करता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने शोध में मौलिकता, अनुशासन एवं समर्पण को अनिवार्य बताया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर सुधांशु सिन्हा ने वर्तमान समय में शोध के समक्ष उपस्थित चुनौतियों एवं संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए शोधार्थियों को नवीन दृष्टिकोण अपनाने, बहुविषयी अध्ययन की ओर अग्रसर होने तथा समाजोपयोगी शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें | Mirzapur News: रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण बना विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक अनुभूति

इस अवसर पर प्रोफेसर रीता सिंह ने अपने उद्बोधन में शोधार्थियों को शोध कार्य में धैर्य, निरंतरता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शोध यात्रा आत्म-अनुशासन और सतत सीखने की प्रक्रिया है।

प्रोफेसर श्रद्धा सिंह ने शोध में नवीन तकनीकों एवं डिजिटल संसाधनों के उपयोग की महत्ता को रेखांकित करते हुए शोधार्थियों को समकालीन शोध पद्धतियों से जुड़ने का आह्वान किया। डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में शोध की व्यवहारिक उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि शोध का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक विमर्श तक सीमित न होकर समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान से भी जुड़ा होना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन शोधार्थियों के परिचय सत्र एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ, जिसने सभी प्रतिभागियों को शोध के प्रति नई प्रेरणा एवं उत्साह प्रदान किया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें