BREAKING

Jaunpur News: बारात से लौट रहे लोगों पर बदमाशों का हमला, दूल्हे के भाई का हाथ टूटा

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद। केराकत क्षेत्र के बेलाव घाट पुल के पास मंगलवार रात बारात से लौट रहे बारातियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना में दूल्हे के भाई का हाथ फ्रैक्चर हो गया। सूचना मिलते ही जफराबाद, जलालपुर और केराकत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रातभर कई स्थानों पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव निवासी रुस्तम अली की पुत्री की शादी थी। बारात मुफ्तीगंज के नयेपुरा गांव से आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद कुछ बाराती चार पहिया वाहन से वापस लौट रहे थे। सखोई गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बेलाव घाट पुल के पास कुछ बदमाशों ने वाहन रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि बदमाशों ने छिनैती का भी प्रयास किया। विरोध करने पर बारातियों के साथ मारपीट की गई। बारातियों ने घटना की सूचना दूल्हे के भाई अखलाख पुत्र सज्जाद को दी। सूचना पर वह अपने एक मित्र के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें अखलाख का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीमा विवाद का मामला होने के कारण जफराबाद और जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एक आरोपी के जलालपुर क्षेत्र का होने की सूचना पर थाना प्रभारी प्रशांत सिंह भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें | हैदराबाद में सी. उत्साह के साथ मनाया रोहिन रेड्डी का जन्मदिन 

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें