हैदराबाद में सी. उत्साह के साथ मनाया रोहिन रेड्डी का जन्मदिन
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। खैरताबाद के पूर्व डीसीसी अध्यक्ष सी. रोहिन रेड्डी का जन्मदिन मंगलवार को सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टीपीसीसी सचिव, प्रोटोकॉल एवं कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य सूरज तिवारी ने उनके आवास पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सूरज तिवारी ने कहा कि सी. रोहिन रेड्डी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तिवारी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायक है।
जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी सी. रोहिन रेड्डी को बधाई दी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नेवढ़िया में बुलेट और हीरो होंडा की टक्कर, डायल 112 चालक होमगार्ड की मौत
| विज्ञापन |

