Jaunpur News: 24 घंटे के भीतर मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। गोमती नदी में डूबकर दो युवकों की हुई मौत के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी। जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर रविवार को एसडीएम केराकत शैलेंद्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की मौजूदगी में पूर्व भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
इस दौरान पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि शासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। मौके पर नायब तहसीलदार मोहम्मद हुसैन, लेखपाल चंद्रमोहन यादव, भाजपा नेता आशीष सिंह, मोनाल सिंह, ग्राम प्रधान सियाराम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार्यकर्ता अभी से जमीनी स्तर पर कार्य करें: श्रद्धा यादव
| Advt |
