Jaunpur News: सामाजिक पतन व अपराध का मुख्य कारण नशा, आमजन करे परित्याग : पूजा शुक्ला
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा जौनपुर के तत्वाधान में श्री अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का दो दिवसीय भव्य आयोजन चंदवक बाजार के बरनवाल मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। संगठन नशामुक्त जौनपुर के लक्ष्य को लेकर एक अभियान से मां की इस विशिष्ट साधना से जोड़ने का प्रयास किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर संगठन के केंदीय अध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि इतनी गर्मी में भी आप सभी मां की आराधन कर रहे है निश्चित रूप से हम सभी को मां जगदंबा और गुरुवरश्री का आशीर्वाद मिल रहा है। कहा कि सामाजिक पतन व अपराध का मुख्य कारण नशा है। समाज व स्वहित में आमजन नशा का परित्याग करे।भगवान शिव के नाम पर भी गांजा , भांग के सेवन को लेकर कहा कि हमारे आराध्य नशेड़ी नहीं हो सकते है, हमें सजग होना होगा, हम सभी को सनातन धर्म की रक्षा करनी है।हमें बच्चों को संस्कार देना है । केंद्रीय सचिव अजय अवस्थी ने कहा कि नशा मुक्त ,मांसाहर मुक्त हो कर ऋषि जमदग्नि की भूमि पर ऐसे मां जगदंबा की आराधना होना स्वाभाविक बात नहीं है।पहली बार जौनपुर आगमन पर उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। समापन पर कार्यकर्ताओं ने ऋषि जमदग्नि और ऋषि परशुराम की छवि दे कर दोनों को सम्मानित किया।आरती के बाद प्रसाद और शक्तिजल निशुल्क वितरित किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: यूपीएससी की परीक्षा देने जा रहें छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

