Jaunpur News: यूपीएससी की परीक्षा देने जा रहें छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार के समीप हाइवे पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। युवक यूपीएससी की परीक्षा देने जा रहा था। थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी विशाल कुमार पुत्र सुरेशचंद्र सुबह 5 बजे वाराणसी में यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए घर से निकला। मृतक के छोटे भाई नवनीत कुमार ने बताया कि विशाल हाईवे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे था उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार फरार हो गया। युवक के घायल होने की सूचना पर पहुँची पुलिस युवक को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गयी जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सुरेश के चार पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र के मौत की खबर पर परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: प्रिंसिपल के पिता गणेश मिश्रा का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे लल्लन तिवारी
![]() |
| विज्ञापन |

