BREAKING

Mumbai News: प्रिंसिपल के पिता गणेश मिश्रा का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे लल्लन तिवारी

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। श्री एल आर तिवारी डिग्री कॉलेज मीरा रोड के प्रिंसिपल संजय मिश्रा के पिता गणेश माखनलाल मिश्रा का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह अंत्येष्टि के पूर्व राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, सीओओ उत्सव तिवारी ने देवी दर्शन टावर, भायंदर पश्चिम स्थित उनके आवास पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीरा भायंदर महानगरपालिका परिवहन समिति सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्रोफेसर महेश काबरा, देवाशीष साहा, संतोष हुबाले, विकास तिवारी, ईगल बैंकर, सुशील सिंह, जैनेन्द्र पेंडेकर,भावेश सावंत, प्रवीण पांडे, नितिन जाधव, नरेंद्र दुबे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। राजस्थान के नवलगढ निवासी गणेश माखनलाल मिश्रा अत्यंत विनम्र उदार और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति रहे। यही कारण था कि उनके निधन की खबर सुनते ही सभी शोकाकुल हो गए। उनके पुत्र संजय मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: वन मंत्री के बाद अब बिजली कटौती और लो- वोल्टेज पर हुए सख्त, 15 दिन में समाधान के निर्देश

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें