Jaunpur News: दबंगों के कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, तीन पर मुकदमा दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गोबरहा गांव में जमीन पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंगों ने न केवल कब्जा हटाने से इनकार किया बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी रवि कुमार यादव ने खुटहन थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके चक के बगल स्थित बस्ती की जमीन पर गांव के ही कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। जब उन्होंने कब्जा हटाने की बात कही तो आरोपी आगबबूला हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। भयभीत होकर वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षक हरे कृष्ण दास के निधन पर शोक
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कयामुद्दीन, निजामुद्दीन और इस्लाम निवासी शहाबुद्दीनपुर गोबरहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

