Jaunpur News: शिक्षक हरे कृष्ण दास के निधन पर शोक
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय छताईंकला में तैनात शिक्षक हरे कृष्ण दास के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय ने शिक्षकों के सहयोग से जुटाई गई एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उनके पुत्र अभिजात कृष्ण को सौंपा।
बीईओ ने कहा कि हरे कृष्ण दास कर्मठ, सरल और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षक थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। 53 वर्षीय दास लंबे समय से लिवर बीमारी से पीड़ित थे। उपचार के दौरान 10 मई को उनका निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 2006 में शिक्षा विभाग में सेवा शुरू की थी और 2016 से खुटहन ब्लॉक के विद्यालय में कार्यरत थे। शोक सभा में शिक्षक संघ पदाधिकारी,व ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शादी समारोह में मारपीट, युवक का हाथ टूटा
![]() |
| विज्ञापन |

