Jaunpur News: शादी समारोह में मारपीट, युवक का हाथ टूटा
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। तिसौली गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। मारपीट में युवक का हाथ टूट गया। पुलिस ने घायल की नामजद तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी निवासी अरशद पुत्र नौशाद अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। बारात के दौरान घरातियों और बारातियों के बीच कहासुनी होने लगी। अरशद विवाद शांत कराने पहुंचा। आरोप है कि कुछ देर बाद निजामुद्दीन, कैफ, सद्दाम और जीसान निवासी मखदूमपुर थाना दीदारगंज ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में अरशद का बायां हाथ टूट गया तथा शरीर पर कई चोटें आईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रास्ते के विवाद को लेकर बवाल कर रहे 16 गिरफ्तार
| Advt |
| विज्ञापन |