Jaunpur News: रास्ते के विवाद को लेकर बवाल कर रहे 16 गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के दो गांवो में रास्ते के विवाद को लेकर बवाल कर रहे 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।जिसमे अतग महिलाएं है।क्षेत्र टकटकपुर गांव में आशीष चौहान व प्रदीप चौहान के बीच रास्ते के काफी दिनों से विवाद चल रहा था।उक्त विवाद को लेकर सोमवार को दोनो पक्षों के बीच झगड़ा व गाली गलौज होने लगी।किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दिया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के आशीष चौहान, प्रदीप चौहान,राधिका देवी,सरोज,ममता चौहान,मीरा देवी,अनिता देवी,बिंदा देवी,सरिता देवी,उमा देवी को गिरफ़्तार कर लिया।दूसरी घटना रास्ते को ही लेकर राजेपुर कजगाव में रबिन्द्रनाथ यादव व मुरलीधर यादव के बीच हुई।जिसमें पुलिस ने रविन्द्रनाथ यादव,अभिषेक यादव,सर्वेश यादव,राहुल यादव,मुरलीधर यादव,रामकरन यादव को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में एस आई राधेश्याम सिंह,उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह,उप निरीक्षक मिथिलेश कुमारी,दुर्गेश पांडेय,कीर्ति खरवार आदि रहे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल के नए पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट बोर्ड का चुनाव
| Advt |
