BREAKING

Mumbai News: श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल के नए पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट बोर्ड का चुनाव

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) का आयोजन सकल नारायण शर्मा सभागृह, शारदा ज्ञान पीठ इंटरनेशनल स्कूल, दत्त मंदिर रोड, मालाड पूर्व, मुंबई में संपन्न हुआ। सभा में सर्वसम्मति से नए ट्रस्ट बोर्ड एवं व्यवस्थापक समिति का चुनाव किया गया। सभा में डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा को ट्रस्ट बोर्ड का चेयरमैन तथा सुभाष चन्द्र उपाध्याय को प्रबंध ट्रस्टी चुना गया। इसके साथ ही डॉ. आर.आर. उपाध्याय, प्रो. मंगला प्रसाद दुबे, अजय शर्मा, मुकेश सभापति पाण्डेय एवं विवेक उपाध्याय को ट्रस्टी के रूप में चयनित किया गया।

व्यवस्थापक समिति में राम सेवक पाण्डेय को अध्यक्ष चुना गया, जबकि कौशल कुमार तिवारी, मानकेश्वर चौबे एवं छोटेलाल उपाध्याय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त मंत्री पद पर सुभाष चन्द्र उपाध्याय, विनोद कुमार मिश्र एवं राधेश्याम दूबे का चयन हुआ। समिति सदस्यों के रूप में डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा, शिवराम चौरसिया, धर्मचन्द्र  उपाध्याय, विंध्यवासिनी उपाध्याय, ओमप्रकाश पाण्डेय, राकेश उपाध्याय (प्रबंधक), अमरनाथ त्रिपाठी, डॉ. अखिलेशचन्द्र चौबे, डॉ. नीरज चंद्रशेखर दुबे, योगेश गुलाब तिवारी, डॉ. संदीप मिश्रा, ओंकारनाथ उपाध्याय, डॉ. देवेंद्र तिवारी एवं अखिलेश अक्षयधन तिवारी को चुना गया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: बिजली बिल में प्रति यूनिट पर 55 पैसे की छूट : संजय उपाध्याय  

मानद सदस्यों में माया शंकर मिश्र, माता प्रसाद चतुर्वेदी, सुनील रामसेवक पाण्डेय, अनिरुद्ध पाण्डेय एवं डॉ. मिथिलेश दुबे का चयन किया गया। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में सुधाकर उपाध्याय एवं अच्छेलाल पाण्डेय को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मंडल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें