BREAKING

Jaunpur News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर मड़ियाहूं में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में सोमवार को मड़ियाहूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में गांधी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे के साथ पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की। कई कार्यकर्ताओं ने इसे जनता का विश्वास बताते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और मजबूत संगठन का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जिससे गांधी तिराहा काफी देर तक गुलजार रहा।

इस अवसर पर चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, संतोष गुप्ता, चंदन केसरी, मनोज चौरसिया, गोपीनाथ पाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य में भी पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय यात्रा खिलाई मिठाईयां 

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें