Jaunpur News: राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय यात्रा खिलाई मिठाईयां
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। विगत दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनाव के मतगणना में आ रहे रुझान से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सुजानगंज में सायं काल कार्यकर्ता इकट्ठे होकर गाजे बाजे के साथ विजय यात्रा निकाली। यात्रा बालवर गंज के मुख्य मार्ग से होते हुए बाजार का भ्रमण किया। अंत में लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर प्रसन्नता का प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अग्निशमन एवं आपात सेवा की दी गई जानकारी
यात्रा में विभिन्न प्रकार के नारे तथा वंदे मातरम जय श्री राम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दिनेश कुमार चौबे, बीरबल पटेल उपाध्यक्ष रामदुलार सिंह सेक्टर संयोजक रघुवंश सिंह उपाध्यक्ष अंकित पांडे मंडल मंत्री चंद्रभान पटेल कोषाध्यक्ष मोहित सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरज कुमार गुप्ता देवेंद्र सिंह रजत मोदनवाल, संतोष कुमार मौर्य, दिनेश मिश्रा मुन्ना मीडिया प्रभारी, रोहित गौतम, मनोज कुमार सिंह रिंकू आदि लोगों के साथ तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |

