Jaunpur News: अग्निशमन एवं आपात सेवा की दी गई जानकारी
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेश के क्रम में तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी जौनपुर के कुशल नेतृत्व में अनिल यादव प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सतहरिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज के अस्पताल भवन मे लगे अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और उपस्थित स्टाफ को अग्नि से संबंधित इवेक्युएशन ड्रिल और मॉकड्रिल करके अग्नि से सुरक्षा और बचाव के संबंध में जागरूक किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनपद में जिलाधिकारी के रूप में डेढ़ वर्षों का अनुभव: डीएम
जिसमें आग लगने पर घबराएं नहीं, अलार्म बजाकर नजदीकी एग्जिट का प्रयोग करके बाहर निकले और मरीज,वृद्ध और बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर अन्य की मदद करें,धुएं में फंसने पर जमीन में लेट कर बाहर निकले और अग्नि दुर्घटना के समय भवन में लगे प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया और उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए समय-समय पर भवन की वायरिंग का इलेक्ट्रिकऑडिट कराते रहना चाहिए। यहां पर डॉक्टर सुनील पांडे के साथ हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।
| Advt |
