BREAKING

Jaunpur News: गोमती नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के गोमती नदी घाट पर गुरुवार की दोपहर डूबे 13 वर्षीय किशोर के शव को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को लगभग दो बजे मोथहा गांव के पास बरामद किया। उक्त क्षेत्र के महलपर गांव निवासी अखिलेश उर्फ बबलू चौहान का पुत्र तेजस्वी चौहान अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर को गोमती नदी में नहाने गया था। तीनो काफी देर तक नहाते रहे। उसके साथ के दोनो किशोर नहाकर नदी से बाहर निकल गए। उन दोनों ने तेजस्वी से भी घर चलने को कहा। परन्तु वह नहाता ही रहा। शाम तक जब तेजस्वी का पता नही चला तब उसके परिजन उसे ढूंढने लगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रमिक हमारे समाज और विकास की रीढ़ 

काफी देर बाद उन्हें जानकारी हुई कि वह दो अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था।परिजन नदी के किनारे पहुंचे तो वहां पर उसका कपड़ा मिला।उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल,एसआई रामप्रताप,अली अहमद आदि मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की खोजबीन करवाया।परन्तु कुछ पता नही चला। देर शाम को एसडीआरएफ की टीम भी आ गयी। शुक्रवार को कई घंटे के अथक प्रयास के बाद तेजस्वी किशोर की लाश मोथहां गांव के समीप गोमती नदी में मिली। अपने लाल की लाश देखकर मां पूनम बेहोश हो गयी। भाई इशांत दहाड़े मारकर रोने लगा। लाचार पिता एकटक शव को निहारता रहा। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें