BREAKING

Jaunpur News: लटकता हाई वोल्टेज तार वाहन के टक्कर से टूटकर लो वोल्टेज तार पर गिरा, करंट लगने से व्यक्ति झुलसा

हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित होने से एक दर्जन सबमर्सिबल पंप, पचास घर की वायरिंग जली, छाया अंधेरा

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से मुकुरीपुर गांव में बुधवार दोपहर बड़ा  हादसा हो गया। नीचे तक लटक रहे विद्युत तार से फ्रिज लादकर जा रहा वाहन टकरा गया जिससे हाई वोल्टेज तार टूट कर गुजरे हुए लो वोल्टेज तार पर जा गिरा। हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से गांव के पचास घरों की वायरिंग जलने लगी। दर्जनभर सबमर्सिबल पंप जल गए। घर में गई लाइन काटने के चक्कर में एक व्यक्ति झुलस गया।उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घरों की वायरिंग व सबमर्सिबल पंप जलने से जहां लाखों का नुकसान हो गया वहीं विद्युत अनापूर्ती से अंधेरा छा गया है।

यह भी पढ़ें | Delhi News: व्हाट्सएप हैक कर पत्रकार से ठगी, अजीत अंजुम ने साझा किया अनुभव

डोभी स्टेशन की तरफ से मुकुरीपुर गांव जाने वाले रास्ते के ऊपर से हाईटेंशन व लो वोल्टेज का तार गुजरा है। तार नीचे तक लटक रहा था। तार ठीक करने के लिए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों से कई बार कहा लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। दोपहर में फ्रिज लादकर इलेक्ट्रिक वाहन गुजर रहा था। टक्कर से टूटकर हाईटेंशन तार लो वोल्टेज वाले पर गिरा जिससे हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित हो गई। पचास घरों की वायरिंग व सबमर्सिबल पंप जलने लगे। घर की लाइन को विच्छेद करने गए 55 वर्षीय लाल बहादुर मौर्य झुलस गए। उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। विद्युत की शार्ट सर्किट से लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीण घटना के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लापरवाही को कोस रहे थे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें