BREAKING

Jaunpur News: भाजपा डोभी मंडल अध्यक्ष के पिता का सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के बरौटी गांव निवासी भाजपा डोभी मंडल के अध्यक्ष अभिनव सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह (73) का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरेंद्र सिंह अपनी मोपेड बाइक से चार दिन पूर्व किसी कार्य से चंदवक बाजार गए हुए थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। इनका अंतिम संस्कार औड़िहार के  जौहर गंज घाट  पर किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बेनतीजा ही खत्म हो गया प्रशासनिक हाई वोल्टेज ड्रामा

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें