BREAKING

Jaunpur News: बेनतीजा ही खत्म हो गया प्रशासनिक हाई वोल्टेज ड्रामा

होटल की छापेमारी के बाद होटल संचालक समेत पकड़े सभी युवकों को दे दी क्लीन चिट 

नही दी गई कार्यवाही की जानकारी, मामले को एक दूसरे पर टालते रहे अधिकारी

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। रविवार को हाइवे के खजुरहट मोड पर स्थित होटल में छापेमारी के दौरान पकड़े गए जोड़ों और होटल संचालक को देर रात क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया।लगभग छह घंटे चला हाई वोल्टेज प्रशासनिक ड्रामा खत्म हो गया है।मामले में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी जानकारी देने के बजाय एक दूसरे पर टालते रहे।

मामले में छापेमारी करने वाले नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि होटल में कोई आपत्ति जनक वस्तु नहीं पाई गई। पकड़े गए जोड़े बालिग है इसलिए उन्हें चेतावनी देकर घर वालो को सुपुर्द कर दिया गया।होटल के रजिस्टर को सीज करने की बात पूछने पर कहा कि रजिस्टर जब्त होने की जानकारी नहीं है।तहसीलदार की गाड़ी उनके बाद होटल पर मौजूद थी ,उन्होंने कार्यवाही किया होगा ।उक्त मामले में उपजिलाधिकारी योगिता सिंह ने भी  पूरा प्रकरण संज्ञान में नहीं होने की बात कही।तहसीलदार से वार्ता कर जानकारी साझा करने का आश्वासन दिया किंतु पुनः काल रिसीव नहीं हुई ।मामले में सी ओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मामला राजस्व प्रशासन से जुड़ा है। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली को मिला ओवरऑल रैंकिंग में दूसरा स्थान

तहसीलदार और नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव पकड़े गए जोड़ों को लेकर कोतवाली के बजाय तहसील परिसर में आए और युवतियों को छोड़ दिया गया।केवल युवकों को कोतवाली भेजा गया।ऐसी स्थिति में युवकों पर कार्यवाही नहीं हुई।रात में होटल संचालक समेत पकड़े गए जोड़ों पर भी विधिक कार्यवाही करने हेतु कुछ नहीं दिया।पुलिस ने तहरीर नहीं मिलने पर मामले को समाप्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने भी छापेमारी के समय महिला पुलिस  को भी  साथ नहीं ले जाने और कार्यवाही के बाद पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाने की बात कही है।संयुक्त कार्यवाही करने की बात से इनकार किया है।

ग्रामीण अराजकता फैलने की व्यक्त कर रहे आशंका

होटल पर छापेमारी के बाद क्लीन चिट देकर कार्यवाही नहीं करने की जानकारी मिलने के बाद खजुरहट और आस पास के गावो के लोग परेशान हैं।उनका कहना है कि बाहर के लोग आकर अनैतिक कार्य कर रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।यहां बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बाद अराजकता फैलने की संभावना बढ़ गई हैं।मामले में पुनः उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच पड़ताल कराने की योजना बनाई जा रही है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें