Jaunpur News: पूना जाने वाली ट्रेन के जंघई में ठहराव की मांग
राजीव गांधी को नगर के कांग्रेस नेता ने सौंपा मांग पत्र
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। रायबरेली दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी को जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष जब्बार सलमानी ने पूना जाने वाली ट्रेनो के ठहराव की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा है।
उक्त ने अपने पत्र में कहा है कि नगर से जंघई जंक्शन 20किमी0 दूर है जबकि प्रयागराज जंक्शन 80 किमी दूर है।पूना जाने वाली ज्ञानगंगा,पटना पूना,दरभंगा पूना जंघई रेलवे स्टेशन से होकर जाती है। ठहराव नहीं होने से क्षेत्रीय जनता को काफी असुविधा होती हैं।कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग की गई किंतु कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला।मांग पत्र देकर उक्त ट्रेनों का ठहराव जंघई में कराने का अनुरोध किया गया है।राहुल गांधी ने मामले में रेल मंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को वितरित की गई जनगणना किट
| Advt |
