BREAKING

Jaunpur News: प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को वितरित की गई जनगणना किट

गुरुवार से शुरू होगा मकान सूचीकरण का कार्य

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाक संसाधन केंद्रों पर गुरुवार को प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना किट का वितरण किया गया। ब्लाक संसाधन केंद्र मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर और सुजानगंज ब्लाक संसाधन केंद्रों पर जनगणना किट का वितरण किया गया। ज्यादातर लोगों की ड्यूटी अपने ही कार्यरत गांवों में लगी है। सरप्लस होने पर उन्हें अगल बगल के गांवों में लगाया गया है। मछलीशहर के कम्पोजिट विद्यालय बामी के शिक्षक मुन्ना शर्मा की ड्यूटी बगल के गांव तिलौरा में लगी है।विकास खंड सुजानगंज में प्राथमिक विद्यालय रयां में कार्यरत नागेन्द्र सिंह और विकास खंड मुंगराबादशाहपुर में कार्यरत राजीव सिंह की ड्यूटी कार्यरत गांवों में ही लग गई है। विकास खंड सुजानगंज के अरुआं द्वितीय पर कार्यरत रवि प्रकाश तिवारी  को मछलीशहर ब्लाक में पर्यवेक्षक बनाया गया है। ज्यादातर लोगों को उनके आस- पास ही ड्यूटी मिली है। जनगणना किट में बैग,पेन, मार्कर, अनुदेश पुस्तिका,पेंसिल,रबर शार्पनर, राइटिंग बोर्ड,आई डी कार्ड, लेन यार्ड, नोटपैड, जनगणना के लोगो वाला कैप दिया गया है। जनगणना 2027 के पहले चरण का यह कार्य  22 मई से 20 जून तक चलेगा। इसमें प्रगणक भवन गणना और जनगणना मकानों की नम्बरिंग करेंगे और अपने एच एल बी से सम्बंधित मकानों की सूचनाओं की आनलाइन फीडिंग एच एल ओ एप पर करेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर के लाल अभिलाष मौर्य ने असम में अपनी टीम को बनाया चैंपियन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें