BREAKING

Mumbai News: दिव्यांगजनों को तीन पहिया साइकिल एवं बैसाखियों का वितरण

​शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस के अवसर पर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर तथा कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से दिव्यांगजनों को तीन पहिया साइकिल एवं बैसाखियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रुग्ण साथी संस्था एवं साहस चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एड. प्रफुल्ल नवार तथा रुग्ण मित्र विनोद साडविलकर की पहल पर शेठ चिमणलाल नथुराम हाईस्कूल, सांताक्रूज़ (पूर्व), मुंबई में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उमरछा के मृत्युञ्जय महादेव धाम में पुरुषोत्तम मास पर होगा धार्मिक अनुष्ठानों का संगम

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा मुंबई उपनगर जिले के पालकमंत्री आशिष शेलार उपस्थित रहे। उनके हाथों दिव्यांगजनों को तीन पहिया साइकिल एवं बैसाखियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं डॉ. व्यास की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही रुग्ण मित्र साथी जयश्री मोहितेनवार, रमेश चव्हाण, गोविंद मोरे, चारुदत्त पावसकर, गणेश पवार, दिनेश राणे, उदय साटम, नरसिंहराव होटगे, कमलेश साळकर, श्रद्धा अष्टीवकर, रुपाली कापसे, शशीप्रभा जाधव, एड. पूजा जाधव, हर्षल जाधव, रेहाना शेख, विपुल जैन, सलीम राज खान, इम्तियाज अली शेख तथा साहस चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी, शुभचिंतक एवं सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सामाजिक प्रतिबद्धता निभाते हुए दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने वाला यह उपक्रम उत्कृष्ट नियोजन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें