BREAKING

Jaunpur News: उमरछा के मृत्युञ्जय महादेव धाम में पुरुषोत्तम मास पर होगा धार्मिक अनुष्ठानों का संगम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर, उमरछा। आगामी 17 मई से शुरू हो रहे पवित्र 'अधिक मास' (पुरुषोत्तम मास) के अवसर पर ग्राम उमरछा स्थित प्रसिद्ध मृत्युञ्जय महादेव धाम में महीने भर चलने वाले विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा और मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह महीना भगवान विष्णु और शिव, दोनों की आराधना के लिए श्रेष्ठ है, इसीलिए धाम में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 15 जून तक चलने वाले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से बेलपत्र अर्पण और 'ॐ नमः शिवाय' का सामूहिक जाप होगा। इसके पश्चात सुबह 8 से 10 बजे तक विद्वान पंडितों द्वारा शिवपुराण की कथा सुनाई जाएगी। 

साथ ही, अधिक मास के महत्व को देखते हुए दिनांक 8 जून से 15 जून तक श्रीमद्भागवत का सस्वर पाठ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। क्षेत्र की सुख-शांति और आरोग्य के लिए प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र की 5 माला का जाप करने का संकल्प लिया गया है। मासिक शिवरात्रि के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ और विशेष आरती आयोजित की जाएगी।

 समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से इन आयोजनों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन समिति के सदस्य रमाशंकर उपाध्याय, सुरेश चन्द्र उपाध्याय, सतीश कुमार, सुभाष उपाध्याय, अशोक शुक्ल, अरविंद शुक्ल, राजेश शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ल, संतोष उपाध्याय, राकेश शुक्ल, सदानंद, ओमप्रकाश सिंह, दीना नाथ, अनिल, सन्तोष शुक्ल ढोलन, श्याम सुंदर, सूरज, दिलीप गुप्ता, नितेश गौंड, अनुज उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें | Poetry: अंतिम बिस्तर...

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें