BREAKING

Jaunpur News: अनियंत्रित कार ने ठेले व दो बाइकों में मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के कोतवाली परिसर के बगल मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे जा रहे ठेले तथा पटरी पर खड़ी दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसके बाद कार बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली के बगल सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। पास के दुकानदार ने रास्ता बाधित होने पर कार हटाने को कहा। बताया जाता है कि कार में बैठे युवक ने जैसे ही वाहन आगे बढ़ाया, चालक संतुलन खो बैठा। कार पहले सड़क पर आगे जा रहे एक ठेले से टकराई, फिर पटरी पर खड़ी दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। दुर्घटना के चलते कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत का अभियान, 5 किलो पन्नियां जब्त 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें