Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 152 शिकायतें, 11 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर स्थित सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने की। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 152 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
समाधान दिवस के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, बिजली, आवास, सड़क तथा पुलिस से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा। उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
यह भी पढ़ें | राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जौनपुर में चला जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया सचेत
बैठक के दौरान 11 अधिकारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार , नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज, खंड विकास अधिकारी राम सरोज,एसडीओ विद्युत सौरभ त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)