BREAKING

Jaunpur News: सात्विक वृत्तियों का संग ही सत्संग है:डा. मदन मोहन

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। चौकियां धाम जौनपुर शीतला चौकियां धाम में चल रहे श्रीराम कथा के चौथे दिन वाराणसी से पधारे  डा मदन मोहन मिश्र मानस कोविद कथा प्रवचन के दौरान बताया कि सात्विक वृत्तियों का संग ही सत्संग है और तामसी वृत्तियों संग ही कुसंग है कुसंग का ज्वर बड़ा भयानक होता है इसलिए हमें हमेशा सत्संग करना चाहिए।

मिश्र जी ने कहा कि शिव पार्वती शुभ संवाद ही रामायण है मैया पार्वती ने कहा कि भोलेनाथ पहले आप पूरे विश्व के नाथ है बाद में हमारे नाथ है पूरे विश्व के भरण पोषण की व्यवस्था करेंगे तो उसी में हमारा भी गुजर बसर हो जायेगा। मैया पार्वती के लोक कल्याणकारी प्रश्नों को सुनकर भगवान् शंकर अति प्रसन्न हुए और पार्वती को धन्यवाद दिया। जब श्रद्धा और विश्वास से उत्पन्न ज्ञान के स्वामी कार्तिकेय के द्वारा तर्क के तारकासुर का वध होता है राम कथा जीवन में उतरती है। डॉक्टर अखिलेश चंद पाठक ने बडा सारगर्भित प्रवचन किया। संचालन गुड्डू उपाध्याय ने किया शिवाश्रय गिरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लटकता हाई वोल्टेज तार वाहन के टक्कर से टूटकर लो वोल्टेज तार पर गिरा, करंट लगने से व्यक्ति झुलसा

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें