Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक सम्पन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना, जननी सुरक्षा योजना एवं जल जीवन मिशन ग्रामीण सहित अन्य योजनाएं जिनकी प्रगति सी अथवा डी श्रेणी में है, पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।साथ ही निर्देशित किया कि योजनाओं की प्रगति में सुधार लाते हुए जनपद को ए श्रेणी में लाने हेतु हर संभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रजनी की सफलता से समाज और युवाओं को मिलेगी प्रेरणा: पूनम
बैठक में फैमिली आईडी कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बीडीओ खुटहन को कार्यक्रम की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि आईजीआरएस सहित जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य करें मौके पर जाकर निरीक्षण करें तथा संतुष्टि का फीडबैक भी अवश्य लें। सभी विभागीय अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


